spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएकौना: विदेश भेजने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी, एजेंट पर...

एकौना: विदेश भेजने के नाम पर 1.25 लाख की ठगी, एजेंट पर एफआईआर

-

विदेश में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक एजेंट द्वारा युवक से 1.25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मदनपुर कस्बा निवासी एजेंट Nasir Ali के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भिरवा गांव निवासी अभिजीत पांडेय ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि वह विदेश में चालक का काम करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात नासिर अली से हुई, जिसने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 1.25 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि 4 जून 2024 को एजेंट के खाते में 49 हजार रुपये और 28 जून को 40 हजार रुपये सहित तय रकम ऑनलाइन भेज दी गई। इसके बाद आरोपी जुलाई में विदेश भेजने की बात कहकर टालमटोल करने लगा और पैसे लौटाने से मना कर दिया। दबाव बनाने पर उसने मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि एजेंट गिरोह बनाकर कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर चुका है। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी फर्जीवाड़े के मामलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts