spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर: सोहनाग मोड़ पर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, युवक हिरासत में

सलेमपुर: सोहनाग मोड़ पर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, युवक हिरासत में

-

सलेमपुर:
कस्बे के सोहनाग मोड़ चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में आग ताप रहे एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। सड़क के बीचो-बीच फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना सलेमपुर–देवरिया मुख्य मार्ग पर सोहनाग मोड़ के पास स्थित शराब की दुकान के सामने हुई। बताया गया कि एक युवक ने कट्टे की नाल सड़क पर रखकर फायरिंग शुरू कर दी। निकले बारूद व छर्रे बगल में बैठकर आग ताप रहे कोतवाली थाना क्षेत्र के सलहाबाद वार्ड निवासी याम नारायण (48) पुत्र हरिकिशन के पैर में लग गए, जिससे वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जुटी, तब तक फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में फायरिंग करने वाले युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में कोतवाल Mahendra Kumar Chaturvedi ने बताया कि घायल के पैर में खरोंच का निशान है और उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो शराब के नशे में बताया जा रहा है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts