spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशतरकुलवा: तीन दिन में चार घरों से 20 बोरी धान चोरी

तरकुलवा: तीन दिन में चार घरों से 20 बोरी धान चोरी

-

तरकुलवा थाना क्षेत्र में इन दिनों धान चोर सक्रिय हैं। बीते तीन दिनों में अलग-अलग गांवों के चार घरों से करीब 20 बोरी धान चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ग्रामीणों ने तरकुलवा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी कमल किशोर मिश्रा ने लेवी के लिए अपने घर के बरामदे में धान रखा था। बुधवार सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि पांच बोरी धान गायब हैं। वहीं, बगल में रहने वाले हरेंद्र चौरसिया के बरामदे से चार बोरी और कोटेदार अनिल के घर से पांच बोरी धान चोरी हो गई। इसके अलावा समीपवर्ती गांव कारी टोला निवासी मखन यादव के घर से भी छह बोरी धान चोर ले गए।

इस संबंध में थाना प्रभारी Bhupendra Singh ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts