गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास के समीप शुक्रवार को एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, डायल 112 को सूचना मिली थी कि बंजारी बाइपास पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। ठंड के मौसम को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।