spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार

देवरिया:चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार

-

देवरिया में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना तरकुलवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026 धारा 352, 109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अमरजीत गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध गुप्ता, निवासी बालपुर श्रीनगर, थाना तरकुलवा को 02 जनवरी 2026 को मैनपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 4/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 01 जनवरी 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना तरकुलवा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तहरीर के अनुसार, पीड़ित संतोष यादव बालपुर चौराहा की ओर जा रहे थे, तभी केशरीपुर चौराहा पर अभियुक्त ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उनके पेट में चाकू मार दिया था। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts