spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर:सलेमपुर क्षेत्र में बिजली चोरी पर छापेमारी, आठ पर एफआईआर

सलेमपुर:सलेमपुर क्षेत्र में बिजली चोरी पर छापेमारी, आठ पर एफआईआर

-

विद्युत निगम के प्रवर्तन दल ने रविवार को सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी के मामलों का खुलासा किया। इस दौरान चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रवर्तन दल ने कोतवाली क्षेत्र के परान छपरा गांव में जांच के दौरान मीटर से पहले केबल काटकर बिजली उपयोग करने के मामले पकड़े। इसके बाद बरसीपार गांव और उसके वाजपेयी टोला में भी मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली जलाने के प्रकरण सामने आए। भठवा धरमपुर और भलुअनी थाना क्षेत्र के टेकुआ गांव में भी बिजली चोरी के मामले उजागर हुए।

सभी मामलों में अवर अभियंता की तहरीर पर एंटी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts