spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभलुअनी:रामजानकी क्रिकेट कप का खिताब श्रेया स्पोर्ट्स क्लब ने जीता

भलुअनी:रामजानकी क्रिकेट कप का खिताब श्रेया स्पोर्ट्स क्लब ने जीता

-

भलुअनी स्थानीय ज्ञानप्रकाश इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रामजानकी क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच में श्रेया स्पोर्ट्स क्लब टेकुआं ने पचौहां एलेवन स्पोर्ट्स को 27 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टॉस जीतकर पचौहां की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रेया स्पोर्ट्स ने निर्धारित 13 ओवर में 155 रन बनाए। जवाब में पचौहां की टीम 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 128 रन ही बना सकी।

श्रेया स्पोर्ट्स की ओर से नियाज ने 41 और गोलू ने 36 रन बनाए, जबकि मुरारी ने 30 रन के साथ तीन विकेट भी हासिल किए। मुरारी को मैन ऑफ द मैच और अभिषेक यादव को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि मानवीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts