spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बैकुंठपुर में महिला की संदिग्ध हत्या, शव को फंदे से लटकाकर...

गोपालगंज: बैकुंठपुर में महिला की संदिग्ध हत्या, शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का आरोप

-

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार को एक 30 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान दिघवा गांव निवासी मुन्ना साह की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है, जो भगवानपुर गांव निवासी स्व. रेघा मांझी की बेटी थी। मृतका के भाई भिखम मांझी ने आरोप लगाया कि करीब सात वर्ष पूर्व रीना ने प्रेम प्रसंग में मुन्ना साह से शादी की थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। भिखम मांझी के अनुसार, रविवार सुबह सूचना मिली कि रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर उसके शरीर पर गहरे जख्म और गर्दन पर कट के निशान पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts