spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: तेजस्वी यादव की सौगात को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है...

गोपालगंज: तेजस्वी यादव की सौगात को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है सरकार : दिलीप कुमार सिंह

-

गोपालगंज में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य सरकार और उसके प्रतिनिधियों पर कड़ा हमला बोला है। राजद के जिला अध्यक्ष एवं बरौली विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट गोपालगंज मेडिकल कॉलेज को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।

रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि कुछ लोग मेडिकल कॉलेज के नाम पर जानबूझकर आपसी विवाद खड़ा कर रहे हैं, ताकि गोपालगंज को मिलने वाली यह बड़ी सौगात अधर में लटक जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए गोपालगंज में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी और इसके लिए राशि का आवंटन भी किया गया था, लेकिन सरकार बदलते ही इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज मेडिकल कॉलेज को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उनकी मंशा जिले में मेडिकल कॉलेज बनने देने की नहीं है। दिलीप कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू कराने, बरौली को अनुमंडल का दर्जा दिलाने, अनुमंडल पुलिस कार्यालय को सिधवलिया से बरौली स्थानांतरित करने और छपरा–गोमतीनगर एक्सप्रेस का ठहराव रतनसराय स्टेशन पर कराने की मांग को लेकर राजद जल्द जनआंदोलन करेगा।

प्रेस वार्ता में राजद के प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो ने भी सरकार और एनडीए नेताओं पर गोपालगंज के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जनता से जवाब देने की मांग की।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts