spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश, कैंडल मार्च...

गोपालगंज: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर जताया गया विरोध

-

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत बलिवन सागर बाजार में शनिवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सनातन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने “बांग्लादेश मुर्दाबाद” और “बांग्लादेश होश में आओ” जैसे नारे लगाए। यह कैंडल मार्च संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर शिव शक्ति मोड़, बैंक चौक, बजरंग चौक होते हुए पूरे बलिवन सागर बाजार में भ्रमण किया गया। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर ठोस कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में सनातन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विशंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts