spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: घर में घुसकर छेड़खानी, मां पर जानलेवा हमला

देवरिया: घर में घुसकर छेड़खानी, मां पर जानलेवा हमला

-

देवरिया। जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मार्निंग वॉकर्स की चेकिंग के दौरान बजाज शुगर मिल बाईपास रोड, प्रतापपुर के पास पुलिस ने एक दोपहिया मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी में बाइक पर लदी दो बोरियों से 14 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। यह शराब ‘बंटी बबली’ ब्रांड की थी, जिसमें कुल 126 लीटर मात्रा पाई गई। शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से प्रभुदयाल कुमार सिंह, निवासी मैदनिया (बड़की), थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, जिले में घर में घुसकर छेड़खानी और महिला की मां पर जानलेवा हमले की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts