spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

-

देवरिया। थाना श्रीरामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस टीम ने चोरी के दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक बैग के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

दिनांक 05 जनवरी 2026 की सुबह चेकिंग के दौरान बंकुल पुल के पास से अभियुक्त अभय भगत पुत्र स्वर्गीय रमेश भगत, निवासी कीलपुर मिश्रीचक, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन और एक कपड़ा बैग बरामद हुआ।

उल्लेखनीय है कि वादी राजू पटेल ने 04 जनवरी 2026 को थाना श्रीरामपुर में तहरीर देकर बताया था कि 03 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से मोबाइल और बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts