spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:कुचायकोट से पूर्वी चंपारण रवाना हुआ दिव्य शिवलिंग

गोपालगंज:कुचायकोट से पूर्वी चंपारण रवाना हुआ दिव्य शिवलिंग

-

गोपालगंज। पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापना के लिए दिव्य व भव्य शिवलिंग को कुचायकोट से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धा और भक्ति के माहौल में रवाना किया गया। इस अवसर पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ विधान पार्षद राजीव कुमार, स्थानीय विधायक मंजीत सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य सायन कुणाल और अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ शिवलिंग लदे ट्रक को पूर्वी चंपारण के लिए रवाना किया गया।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विश्व स्तरीय रामायण मंदिर का सपना दिवंगत किशोर कुणाल ने देखा था, जिसे साकार करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजनी शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एकल ग्रेनाइट से तैयार किया गया है। 96 पहियों वाले ट्रेलर से करीब 2300 किलोमीटर की यात्रा कर शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

श्रद्धालुओं ने जेसीबी की मदद से फूलों की वर्षा की, जिससे दृश्य अत्यंत मनोहारी हो गया। मौके पर डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित सहित प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।
वहीं, बलथरी चेकपोस्ट के आगे तिवारी टोला के पास पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भी शिवलिंग का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और इसे आस्था का बड़ा केंद्र बताया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts