spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:गंभीर अपराधों की जांच में वैज्ञानिक अनुसंधान पर कार्यशाला

गोपालगंज:गंभीर अपराधों की जांच में वैज्ञानिक अनुसंधान पर कार्यशाला

-

गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाना परिसर में सोमवार को वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने और जांच प्रक्रिया में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर वरीय फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। वरीय फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय ने गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच न केवल अपराधियों तक सटीक रूप से पहुंचने में सहायक होती है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाती है।

प्रतिभागियों को घटनास्थल की सुरक्षा, फिंगर प्रिंट की उपयोगिता, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया तथा साइबर अपराध से जुड़े आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नवीन फोरेंसिक टूल्स और तकनीकों के माध्यम से जांच को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य आम जनता को वैज्ञानिक जांच के प्रति जागरूक करना और पुलिस व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उपस्थित लोगों ने इसे ज्ञानवर्धक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts