पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध, अपराधियों एवं शराब तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनकटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस ने दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात्रि संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर–एकडंगा मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से चोरी की दो मोटरसाइकिलें (वाहन संख्या BR29U5766 एवं BR29W6434), बिहार ले जाई जा रही 77 पाउच बंटी बबली अवैध देशी शराब (कुल 15.4 लीटर) तथा दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भानुप्रताप यादव पुत्र रामनाथ यादव एवं परमजीत गोड़ पुत्र स्वर्गीय रामविलास गोड़, दोनों निवासी कुम्भाचक थाना बनकटा जनपद देवरिया के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-11/2026 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस एवं 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
