spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: गिरोहबंद अधिनियम के तहत वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया: गिरोहबंद अधिनियम के तहत वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना भटनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 के अंतर्गत वांछित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी परसौनी तथा विकास कुमार पुत्र पवन प्रसाद निवासी पुरनाछापर, थाना भटनी जनपद देवरिया को पुलिस ने विगत रात्रि मुखबिर की सूचना पर चांदपार अंडरपास भरथुआ मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थाना भटनी के थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय, कांस्टेबल बृजेंद्र सिंह यादव तथा कांस्टेबल विकास मौर्या शामिल रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts