spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगोपालगंज: थावे जंक्शन पर सघन टिकट जांच, 82 बिना टिकट यात्री पकड़े...

गोपालगंज: थावे जंक्शन पर सघन टिकट जांच, 82 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

-

थावे (गोपालगंज)। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में शनिवार को थावे जंक्शन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखंडों में लगातार जारी है।

अभियान के दौरान सवारी गाड़ी संख्या 55110 छपरा कचहरी–थावे, 55109 थावे–छपरा कचहरी और 55116 कप्तानगंज–थावे सहित कई ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई। जांच में बिना टिकट यात्रा कर रहे कुल 82 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 22,105 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल सिंह समेत वाणिज्य विभाग के अन्य कर्मचारी और आरपीएफ बल मौजूद रहा। रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में अनुशासन बनाए रखने और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts