spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: गणतंत्र दिवस को लेकर मिंज स्टेडियम में परेड रिहर्सल तेज

गोपालगंज: गणतंत्र दिवस को लेकर मिंज स्टेडियम में परेड रिहर्सल तेज

-

गोपालगंज। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में मुख्य समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार सुबह से ही जवानों ने परेड रिहर्सल शुरू कर दी है।

रिहर्सल में बिहार पुलिस, जिला सशस्त्र बल, गृह रक्षक और एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं। मैदान में “बाएं-दाएं” की गूंज और जवानों की कदम्बताल से माहौल देशभक्ति से भर गया। वरिष्ठ अधिकारी रिहर्सल की बारीकियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। परेड कमांडर द्वारा मार्च पास्ट, तिरंगे को सलामी और राष्ट्रगान के दौरान तालमेल का अभ्यास कराया जा रहा है।

परेड के साथ बैंड पार्टी भी राष्ट्रभक्ति की धुनों का अभ्यास कर रही है। वहीं, स्टेडियम के सौंदर्यीकरण, वीआईपी दीर्घा, दर्शक दीर्घा और सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts