गोपालगंज। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण से जुड़े विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष, सादगी और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

