spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: मांझागढ़ में अंचलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद के मामलों...

गोपालगंज: मांझागढ़ में अंचलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद के मामलों का किया निष्पादन

-

मांझागढ़ (गोपालगंज)। शनिवार को अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने मांझागढ़ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल सात मामलों को पंजीकृत किया गया, जिनमें से आधा दर्जन मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामले में सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व कर्मचारियों द्वारा पूर्व में की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया। अंचलाधिकारी ने आपसी सहमति व तथ्यों के आधार पर मामलों का समाधान किया।

अंचल कर्मी श्यामदेव मांझी ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts