spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: मांझागढ़ में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराने की तैयारियां तेज

गोपालगंज: मांझागढ़ में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराने की तैयारियां तेज

-

मांझागढ़ (गोपालगंज)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मांझागढ़ प्रखंड में तिरंगा लहराने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है।

पुरानी बाजार मध्य विद्यालय में प्राचार्य दीनानाथ आर्य, प्रखंड कार्यालय मांझा में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनीत कुमार, मांझागढ़ थाना में थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, अंचलाधिकारी आवास पर अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम के नेतृत्व में ध्वजारोहण की तैयारियां की जा रही हैं।

इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों एवं निजी संस्थानों में भी देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा लहराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना हुआ है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts