spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान में 333 व्यक्ति व 167 वाहन जांचे...

देवरिया: मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान में 333 व्यक्ति व 167 वाहन जांचे गए

-

देवरिया जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में शनिवार को व्यापक स्तर पर “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 जनवरी 2026 को प्रातः 05:00 बजे से 08:00 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सुबह टहलने निकलने वाले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सामुदायिक स्तर पर सुलझाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए सघन चेकिंग की। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की जांच, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अवैध असलहा, मादक पदार्थों एवं अन्य विधिविरुद्ध गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की आमजन ने सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। नागरिकों ने पुलिस के साथ संवाद को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।

जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद के कुल 19 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 333 व्यक्तियों एवं 167 वाहनों की जांच की गई।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts