spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का...

देवरिया: जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

-

पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा शनिवार को व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 जनवरी 2026 को कार्यालयों, थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान के माध्यम से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर की साफ-सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा हटाया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं अन्य संसाधनों को व्यवस्थित किया गया, वहीं पुलिस वाहनों को क्रमवार खड़ा कर परिसर को सुव्यवस्थित रूप दिया गया।

इसके साथ ही पेड़-पौधों की सफाई, सूखे पत्तों को हटाने, पौधों की नियमित छंटाई तथा खर-पतवार की निराई की गई, जिससे परिसर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यालयों में मौजूद फर्नीचर एवं अन्य उपकरणों की भी साफ-सफाई कर उनके उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने श्रमदान के माध्यम से “स्वच्छता है जीवन का आधार” का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। जनपदीय पुलिस ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहिए और ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts