गोपालगंज। बॉलीवुड अभिनेता Pankaj Tripathi अपनी मां की बरसी के अवसर पर बरौली प्रखंड के पैतृक गांव बेलसंड पहुंचे। उन्होंने मां को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। देर रात गांव में फगुआ गायन का आयोजन हुआ, जिसमें पंकज त्रिपाठी भी ग्रामीणों के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आए। ढोलक की थाप, पारंपरिक गीतों और सामूहिक सहभागिता से माहौल जीवंत हो उठा। वर्षों बाद फगुआ गाते हुए वे भावुक भी दिखे। सादगी और संस्कार की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीण जीवन को नजदीक से जिया और लोक परंपराओं के रंग में खुद को रंग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद पंकज त्रिपाठी पटना होते हुए मुंबई के लिए रवाना हो गए।

