spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: महेंद्र महिला महाविद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह

गोपालगंज: महेंद्र महिला महाविद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह

-

Gopalganj। शहर के Mahendra Mahila College में शनिवार को प्राचार्या Dr. Rukhsana Khatoon के अवकाश प्राप्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और उनके शैक्षणिक योगदान को स्मरण किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रो. डा. रुखसाना खातून ने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और नैतिक मूल्यों को सशक्त बनाया। डा. श्याम शरण ने अपने संबोधन में कहा कि उनके नेतृत्व और कार्यशैली से सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रही। उन्होंने अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण की नई दिशा दी।

डा. पंकज कुमार ने कहा कि वे न केवल एक कुशल प्राचार्या थीं, बल्कि एक उत्कृष्ट प्राध्यापक भी रहीं। छात्रों के प्रति उनका स्नेह और शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं डा. पिंकी कुमारी ने उन्हें संवेदनशील और नेकदिल इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने सभी को साथ लेकर कार्य किया।

इस अवसर पर डा. श्याम शरण द्वारा प्राचार्या को छायाचित्र का फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में डा. नंद किशोर यादव, डा. बैरिस्टर यादव सहित अनेक शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts