spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: अंचलाधिकारी ने जनता दरबार में छह भूमि विवादों का किया निष्पादन

गोपालगंज: अंचलाधिकारी ने जनता दरबार में छह भूमि विवादों का किया निष्पादन

-

Gopalganj। मांझागढ़ थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल सात मामले पंजीकृत किए गए थे, जिनमें से छह मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामले में सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

बताया गया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सात लोगों ने भूमि विवाद संबंधी आवेदन जनता दरबार में दिए थे। इनमें से छह मामलों में संबंधित राजस्व कर्मचारियों द्वारा पूर्व में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में अंचलाधिकारी ने छह मामलों का निष्पादन किया। वहीं एक मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

जनता दरबार के दौरान अंचल निरीक्षक गोपाल गिरधारी प्रसाद, मांझागढ़ थाना के पुलिस पदाधिकारी, अंचल चालक दीपक सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी अंचल कर्मी श्यामदेव मांझी ने दी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts