Deoria। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरवरी 2026 में चार तिथियों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी Sudhir Pandey ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत विकास खंड एवं नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर से चयनित पात्र जोड़ों का विवाह निर्धारित कार्यक्रमों में संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चयनित जोड़ों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित आवेदिका/कन्या एवं वर को आधार कार्ड, आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (दो) तथा आवेदिका/कन्या के बैंक पासबुक के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रातः आठ बजे उपस्थित होना अनिवार्य है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां एवं स्थल इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—
01 फरवरी को ओम मैरेज हॉल, तरकुलवा;
04 फरवरी को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा, देवरिया;
06 फरवरी को उत्सव लॉन, सलेमपुर;
तथा 10 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि चयनित जोड़ों को समय से सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

