spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: कुचायकोट में चाचा के हमले में दो भतीजे जख्मी

गोपालगंज: कुचायकोट में चाचा के हमले में दो भतीजे जख्मी

-

गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हरदो मठिया गांव में शनिवार की शाम पारिवारिक विवाद में चाचा ने टांगी और लोहे की रॉड से हमला कर अपने दो भतीजों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को पहले कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान स्वर्गीय राम अवतार सिंह के पुत्र शेखर कुमार सिंह (38) और चंद्रकांत कुमार सिंह (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना घायलों ने डायल–112 को दी, जिसके करीब 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित भाइयों ने बताया कि वे अपने पिता द्वारा बनवाए गए मकान में चाचा के परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की शाम चाचा ने उन्हें घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर पहले गाली-गलौज हुई और फिर टांगी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कुचायकोट थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अस्पताल में हंगामा

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दोनों घायल भाइयों ने एक्स-रे कराने की मांग की, जबकि चिकित्सक ने बताया कि उन्हें केवल सिटी स्कैन के लिए रेफर किया गया था। इस पर परिजनों ने हंगामा किया और सिविल सर्जन से शिकायत की। बाद में समझाइश के बाद नियम के तहत एक्स-रे कराया गया और मामला शांत हुआ।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts