spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: आम बजट 2026 से विकसित बिहार को नई गति — मिथिलेश...

गोपालगंज: आम बजट 2026 से विकसित बिहार को नई गति — मिथिलेश तिवारी

-

गोपालगंज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मिथिलेश तिवारी ने आम बजट 2026 को विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। रविवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ बिहार के विकास को भी नई गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। रेल, हवाई और जल मार्ग के क्षेत्र में बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बिहार में शिप रिपेयरिंग सेंटर की स्थापना से गंगा और नारायणी नदी में जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

मिथिलेश तिवारी ने बताया कि वाराणसी से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल और नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और बोधगया बुद्ध कॉरिडोर को पर्यटन और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने जीवन रक्षक दवाइयों के दाम कम होने, नए प्रशिक्षण केंद्रों, गर्ल्स हॉस्टल, जिला अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को गरीबों के लिए लाभकारी बताया।

पत्रकार वार्ता में सदर विधायक सुभाष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी सहित कई पार्टी नेता उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts