गोपालगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय जनता दल के बागी नेता रियाजुल हक राजू ने पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे। पार्टी नेताओं ने रियाजुल हक राजू का जदयू परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन और मजबूत होगा।
बताया जा रहा है कि राजू के जदयू में शामिल होने से गोपालगंज जिले की राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

