spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: एचआईवी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

देवरिया: एचआईवी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

-

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में “सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक रणनीति” पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं।

सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज में एचआईवी/एड्स को लेकर फैली गलत धारणाओं को सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. शैलजा मिश्रा ने एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 की जानकारी देते हुए कहा कि यह केवल शहरी नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की भी समस्या है, इसलिए गांवों तक जागरूकता पहुंचाना आवश्यक है।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में एचआईवी रोकथाम, जांच और परामर्श सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है तथा सभी विकास खंडों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं कराई जा रही हैं।

क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. नितीश राय ने एचआईवी के कारण, लक्षण, बचाव, जांच और उपचार पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले माह तक जिले के दस चिन्हित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां एचआईवी पॉजिटिव और प्रवासी अधिक हैं।

कार्यशाला में डीटीओ डॉ. राजेश कुमार, अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, मेडिकल कॉलेज, एआरटी सेंटर, आईसीटीसी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts