spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

देवरिया: निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

-

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तार्किक विसंगतियों और निर्धारित प्रारूप में प्राप्त सूचनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी सूचनाओं का समयबद्ध संकलन और सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने मतदाता सूची और निर्वाचन अभिलेखों में पाई गई विसंगतियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने पर जोर दिया।

श्रीमती मित्तल ने कहा कि निर्वाचन कार्य के प्रत्येक चरण में आपसी समन्वय के साथ काम किया जाए और किसी भी स्तर पर डेटा या सूचना संबंधी त्रुटि न रहने पाए। उन्होंने निर्वाचन तैयारियों को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे और अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts