spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: शुक्रवार को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए नाथनगर उपकेंद्र पर मेंटेनेंस...

देवरिया: शुक्रवार को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए नाथनगर उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य, पांच घंटे शटडाउन

-

देवरिया। बिजली व्यवस्था को और अधिक सुचारू व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नाथनगर 33/11 केवी उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके तहत 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को स्विचयार्ड और 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य होगा।

इस दौरान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक नाथनगर उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों—न्यू कॉलोनी, लकड़ी हटा, उमानगर और मंडी—की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित मोहल्लों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने समेत अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें ताकि उन्हें असुविधा न हो। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए उपकेंद्र के सीयूजी नंबर 9415972169 पर संपर्क किया जा सकता है।

अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने आम जनता से राष्ट्रहित में बिजली बचाने की अपील भी की है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts