spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग एंगल से जांच

गोपालगंज: 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग एंगल से जांच

-

गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में 14 वर्षीय किशोरी साक्षी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को मृतका के चेहरे पर जख्म और गले पर निशान मिले हैं, जिसके बाद मामला ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांचा जा रहा है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की एक टीम सदर अस्पताल भी जांच के लिए पहुंची। परिजनों का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जबकि डॉक्टरों के अनुसार वह पहले ही मृत अवस्था में लाई गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts