गोपालगंज। इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली में शहर स्थित वीएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंची छात्रा को प्रवेश नहीं मिला। निर्धारित समय पर गेट बंद होने के कारण सुरक्षा कर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया।
छात्रा के परिजनों ने बताया कि गलत दिशा बताए जाने के कारण वह देर से पहुंची। कुछ अभिभावकों ने उसे अंदर भेजने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों ने तुरंत बाहर कर दिया। केंद्राधीक्षक ने स्पष्ट किया कि बोर्ड नियमों के अनुसार गेट बंद होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। छात्रा निराश होकर लौट गई।
प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है।

