spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: ई-रिक्शा की टक्कर से भाई-बहन गंभीर घायल

गोपालगंज: ई-रिक्शा की टक्कर से भाई-बहन गंभीर घायल

-

गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के गवंधरी गांव के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

धतिवना गांव निवासी गुड्डू कुमार अपनी बहन रागिनी कुमारी को आधार कार्ड बनवाने थावे प्रखंड कार्यालय ले जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को पहले थावे सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts