spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: तिलक में दस हजार कम देने पर मारपीट, युवक गंभीर घायल

गोपालगंज: तिलक में दस हजार कम देने पर मारपीट, युवक गंभीर घायल

-

गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सबली गांव में तिलक की राशि में दस हजार रुपये कम देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में बंधौरी गांव निवासी ओमप्रकाश राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts