spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजहथुआ: पैसे के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, हालत गंभीर

हथुआ: पैसे के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, हालत गंभीर

-

गोपालगंज। जिले के हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनचक बाजार में शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार द्वारा ग्राहक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

घायल की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी मुख्तार सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह रतनचक बाजार स्थित एक होटल में नाश्ता करने गए थे। नाश्ता करने के बाद उन्होंने दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया। आरोप है कि दुकानदार ने तय राशि से 30 रुपये अधिक काट लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ते ही दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts