spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजबंजारी रोड: एटीएम में कार्ड फंसने के बाद उचक्कों ने उड़ाए 40...

बंजारी रोड: एटीएम में कार्ड फंसने के बाद उचक्कों ने उड़ाए 40 हजार रुपये

-

गोपालगंज। शहर के बंजारी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केंद्र पर एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एटीएम मशीन में कार्ड फंसने के बाद जब महिला शिकायत करने बैंक पहुंची, इसी दौरान उचक्कों ने कार्ड निकालकर खाते से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली। महिला के आवेदन पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह का एटीएम कार्ड लेकर उनके परिवार की एक महिला शहर में खरीदारी के लिए आई थीं। बंजारी रोड स्थित एसबीआई एटीएम केंद्र पर उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया, इसी दौरान एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड नहीं निकलने पर वह बैंक में शिकायत करने चली गईं।

इसी बीच महिला के मोबाइल पर संदेश आया कि खाते से 10-10 हजार रुपये कर चार बार में कुल 40 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता अपने स्वजनों के साथ नगर थाना गोपालगंज पहुंची और आवेदन दिया। जांच में सामने आया कि उचक्कों ने एटीएम मशीन से कार्ड निकालकर पंजाब नेशनल बैंक के महम्मदपुर चौक स्थित एटीएम से रुपये की निकासी की।

पुलिस के अनुसार यह घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र की है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के निर्देश पर प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही गई है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts