spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: रुद्रपुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवरिया: रुद्रपुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी से जुड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना रुद्रपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 272/2025, धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी भादवि से संबंधित अभियुक्त किशन रावत तथा पिंटू तिवारी उर्फ श्याम कुमार तिवारी को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14 फरवरी 2026 को सनकोटिया मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त किशन रावत का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिन पर पूर्व में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत रहे हैं। गिरफ्तारी में थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts