जनपद देवरिया में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है।
थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 076/2026 (तरमीम धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त अरबाज पुत्र करामत, निवासी थाना क्षेत्र रुद्रपुर, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को सतुआभार के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त संदेश जाएगा। गिरफ्तारी में थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

