जनपद देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में दिनांक 14 फरवरी 2026 को यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई। वैध कागजात वाले ई-रिक्शा वाहनों पर नंबरिंग की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया गया तथा कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।
इसी क्रम में दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय, देवरिया में छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस ने छात्राओं व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा जागरूकता पंपलेट्स का वितरण किया।
अभियान के दौरान कुल 96 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

