उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद देवरिया में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में दिनांक 14 फरवरी 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
थाना लार की मिशन शक्ति टीम, उ0नि0 श्री नन्द कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल नेहा पांडेय द्वारा ग्राम खराक तुल्ला में महिलाओं और बच्चियों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं व सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें डॉयल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना तरकुलवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पिपरहिया में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त, जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

