spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: सुरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,...

देवरिया: सुरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियुक्ता गिरफ्तार

-

जनपद देवरिया में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरौली पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना सुरौली पुलिस ने दिनांक 14 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोइलगढ़हा के बिचला टोला में छापेमारी कर दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान मान्ती पत्नी रामसुभग एवं लीलावती पत्नी बलवन्त निषाद, निवासी कोइलगढ़हा बिचला टोला थाना सुरौली जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक के डिब्बों में रखी कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इसके साथ ही मौके पर लगभग 400 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। बरामद अवैध शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेते हुए अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना सुरौली पर मु0अ0सं0-27/2026 धारा 274 बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts