spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

गोपालगंज: अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

-

गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने एक सक्रिय अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि 11 फरवरी को मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया। फुटेज के आधार पर मुख्य अभियुक्त बबी राम की पहचान की गई। इसके बाद 14 फरवरी की सुबह मीरगंज के पुरानी मछलीहट्टा स्थित उसके किराए के मकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक, क्लीनिक और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों से रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करता था। उसकी स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य सरगना सुकदेव राम का पुत्र बबी राम, चोरी की बाइक बेचने वाला मीरगंज निवासी सुरेश यादव का पुत्र अजय यादव, महतम साह का पुत्र प्रिंस कुमार साह तथा स्वर्गीय भरत चौहान का पुत्र मोहित कुमार चौहान शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलें शराब माफियाओं और अन्य अपराधियों को सस्ते दामों पर परिवहन के लिए बेचता था।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts