spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: महाशिवरात्रि मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक बिजली पोल...

गोपालगंज: महाशिवरात्रि मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक बिजली पोल से टकराई, हालत गंभीर

-

गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत साखे गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक महाशिवरात्रि का मेला घूमकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा गांव निवासी जीतू कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार और मेला के दौरान विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय सड़कों पर भीड़ और आवाजाही अधिक रहती है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts