spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्कॉर्पियो की टक्कर, किसान की इलाज के दौरान मौत

गोपालगंज: ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्कॉर्पियो की टक्कर, किसान की इलाज के दौरान मौत

-

गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव निवासी लालदेव सहनी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, लालदेव सहनी गन्ना लेकर चीनी मिल गए थे। गन्ना गिराने के बाद वह चालक के साथ ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजवाही गांव के पास पीछे से आई स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान ट्रैक्टर से गिरकर सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts