spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ‘बहू-बेटी अभियान’, महिलाओं को नए आपराधिक...

देवरिया: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ‘बहू-बेटी अभियान’, महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों व अधिकारों की दी गई जानकारी

-

देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर विशेष पहल ‘बहू-बेटी अभियान’ चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में दिनांक 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।

अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल, जागरूकता सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित एवं दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा।

थाना महुआडीह की टीम ने ग्राम महुआडीह में, एकौना टीम ने ग्राम माझा नारायण में, लार टीम ने मठ वार्ड में, खुखुन्दू टीम ने कस्बा खुखुन्दू में, भाटपार रानी टीम ने ग्राम सोहनपार में, खामपार टीम ने ग्राम केहुनिया में, सुरौली टीम ने पैकौली महाराज कुटी में तथा बरहज थाना टीम ने कस्बा बरहज में बहू-बेटी अभियान चलाया।

मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय व कानूनी प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और आत्मनिर्भरता योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस 108/102 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी गई। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, नारी शक्ति वंदन योजना सहित नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—के पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। जागरूकता के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts