spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: शराब तस्करी मामले में जेल में बंद अभियुक्त की बिगड़ी तबियत,...

गोपालगंज: शराब तस्करी मामले में जेल में बंद अभियुक्त की बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

-

गोपालगंज जिले के मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान बिशम्भरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुकुंद गांव निवासी ठाकुर साह के पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

बताया जाता है कि 12 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास शराब से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक दर्शन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन से करीब 70 पेटी शराब बरामद की थी।

घायल अवस्था में दर्शन कुमार को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए चनावे मंडल कारा भेज दिया गया। शुक्रवार को अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए फिर से मॉडल अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त को 12 फरवरी को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तबियत बिगड़ने पर इलाज की व्यवस्था की गई, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts