देवरिया। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से 12 पेटी (कुल 108 लीटर) अवैध देशी शराब बंटी बबली के साथ दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 16 फरवरी 2026 की रात मिश्रौली रोड के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।
पुलिस ने एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (संख्या DL10SG5968) से बिहार ले जाई जा रही दो बोरियों में रखी 12 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल कुमार, निवासी खलवा थाना नौतन जिला सिवान (बिहार) तथा शुभम कुमार यादव, निवासी अहीर टोला थाना नौतन जिला सिवान (बिहार) के रूप में की गई है।
इस संबंध में थाना श्रीरामपुर पर मु.अ.सं. 025/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 26 हजार रुपये तथा जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।
बरामदगी विवरण
-
12 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली (कुल मात्रा 108 लीटर)
-
01 होंडा साइन मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
उप निरीक्षक झीनेलाल पासवान
-
हेड कांस्टेबल कैलाश पटेल
-
हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह
-
हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
-
कांस्टेबल रवि प्रकाश पटेल
